कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बाइक चोर 315 बोर अवैध तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस संग गिरफ्तार

बाइक चोरी कर जलाने तथा उसके अवशेष थैले में लेकर भागने के फिराक में खड़े दो अभियुक्तों को शिवली पुलिस ने शोभन मंदिर कैनाल की बांध पर झाड़ियों के बीच जली पड़ी बाइक समेत 315 बोर अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ बरामद कर अभियुक्तों को हिरासत में ले जेल भेजा है।

शिवली, श्रीकांत अग्निहोत्री।  बाइक चोरी कर जलाने तथा उसके अवशेष थैले में लेकर भागने के फिराक में खड़े दो अभियुक्तों को शिवली पुलिस ने शोभन मंदिर कैनाल की बांध पर झाड़ियों के बीच जली पड़ी बाइक समेत 315 बोर अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ बरामद कर अभियुक्तों को हिरासत में ले जेल भेजा है। बाघपुर चौकी प्रभारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह अपने हमाराहियों के साथ चौकी सीमा पर गश्त कर रहे थे ।तभी मुखबिर की सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की बाइक को जलाकर उसके अवशेष सहित अवैध तमंचे के साथ कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं।

ये भी पढ़े- कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु संस्थाओं के चयन एवं आवेदकों के ऑनलाइन आवेदन हेतु समय सारणी जारी         

मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर हम पुलिस वाले मुखबिर के बताए मार्ग पर पहुंचे और घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा लिया दोनों व्यक्तियों की जामा तलाशी लेते हुए नाम पता पूछा तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम गोविंद दुबे उर्फ बाबा पुत्र हरिश्चंद्र तथा अंशु दुबे पुत्र हरिश्चंद्र निवासी निगोहा थाना चौबेपुर बताया।  उन्होंने पुलिस को बताया कि  14 मई को बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंधना के पास से लघुशंका कर रहे एक युवक की बाइक चोरी की थी। पुलिस के भय से बचने के लिए उसने बाइक को जला दी और उसके अवशेष थैले में हैं। तलाशी में गोविंद दुबे के पास से 315 बोर अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button