कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि सरदार प्रमोद सिंह केशावत का जोरदार स्वागत

आज अकबरपुर में पुल के नीचे आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रतिनिधि सरदार प्रमोद सिंह केशावत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

सुनीत श्रीवास्तव, अकबरपुर। आज अकबरपुर में पुल के नीचे आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रतिनिधि सरदार प्रमोद सिंह केशावत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रतिनिधि बनाए जाने के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाईं और पीले गमछे से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। अकबरपुर नगर के सभासदों—शिवसिंह नायक, श्रीराम पासवान, बबलू भारती, रामपाल नायक और शैलेन्द्र कुमार शंखवार ने भी स्वागत किया।

ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधित्व
कई ग्राम प्रधानों ने भी पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इनमें सुरेश नायक (प्रधान, बहरी उमरी), विनोद मूसावत (प्रधान, खिरवा), विश्राम सिंह नायक (प्रधान, इकरामपुर), प्रीतम सिंह नायक (प्रधान, हारामऊ) शामिल थे।

विशिष्ट उपस्थिति
कानपुर देहात के विभिन्न गांवों से आए प्रमुख लोगों में मुकुट सिंह, शिवम सिंह, अनिल सिंह, हरनाम सिंह बंजारा (जिलाध्यक्ष, पिछड़ा मोर्चा, सुभासपा), तिलक सिंह, मंगल सिंह नायक (समाजसेवी), धीरज सिंह नायक, जवाहर सिंह नायक, लाखन सिंह नायक (प्रधान पति), संजय बंजारा, चिंटू नायक, रमेश नायक (किरपालपुर), रवि नायक, कमलेश सिंह, दीवान सिंह, अरविंद सिंह नायक, अक्षय नायक, अशोक पाल, निजामुद्दीन (जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष, सुभासपा), और मो.सद्दाम उपस्थित रहे।

प्रतिनिधि ने रखी अपनी बात
सरदार प्रमोद सिंह केशावत ने अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, अरुण राजभर और अरविंद राजभर के जयकारे लगाए। उन्होंने शोषित, वंचित, पीड़ित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित और अति-दलित वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने और न्याय दिलाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

Related Articles

AD
Back to top button