कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की फरियाद

भाजपा केंद्रीय कार्यालय पुखरायां में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने लगाया जनता दरबार सुनी लोगों की फरियाद। भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के आये हुए महिला व पुरुषों ने अपनी-अपनी समस्याएं जनता दरबार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को बताईं।

Story Highlights
  • जनता दरबार में त्वरित कार्यवाही के आदेश दिये गये।
  • कैबिनेट मंत्री  के द्वारा जनता दरवार में आए सभी फरियादियों को आश्वासन दिया गया कि सभी के साथ न्याय किया जाएगा।

अमन यात्रा, पुखरायां। भाजपा केंद्रीय कार्यालय पुखरायां में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने लगाया जनता दरबार सुनी लोगों की फरियाद। भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के आये हुए महिला व पुरुषों ने अपनी-अपनी समस्याएं जनता दरबार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को बताईं। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने सभी की समस्याओं को सुना व संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच के आदेश दिए। जिससे दूर दूर से आई हुए जनता को न्याय मिल सके। कैबिनेट मंत्री  के द्वारा जनता दरवार में आए सभी फरियादियों को आश्वासन दिया गया कि सभी के साथ न्याय किया जाएगा।

देवीपुर से आये फरियादी ने बताया कि देवीपुर के रामू उर्फ रणधीर सिंह प्रधान (प्रतिनिधि) द्वारा लगातार पति पत्नी को प्रताड़ित किया जा रहा है। रामू प्रधान के उकसाने पर विमला व रमेश नागर देवीपुर निवासी पति पत्नी पर झूठे आरोप लगाकर देवीपुर का मकान बेचने व छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने रामू प्रधान पर झगड़ा करवाने के लिए विमला व रमेश नट को उकसाने एवं झूठे आरोप लगवा कर पति पत्नी को भयभीत और प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज करने का आदेश सम्बन्धित अधिकारी को दिया और कहा कि इस फरियादी को अब न सताया जाये और न ही रामू प्रधान द्वारा लगवाये झूठे आरोपों में फसाया जाये।

जनता दरबार में त्वरित कार्यवाही के आदेश दिये गये। इस घटना की जानकारी गोरेलाल फौजी को हुई तो उन्होनें पीड़ित पति पत्नी को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया और माननीय मंत्री जी से बात करके न्याय दिलाने की बात बताई।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button