कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी

जनपद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।शिवली थाना क्षेत्र के मकरंदपुर बथां गांव में शुक्रवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Story Highlights
  • झारखंड की रहने वाली थी मृतका लखी धरा

कानपुर देहात: जनपद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।शिवली थाना क्षेत्र के मकरंदपुर बथां गांव में शुक्रवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतका की पहचान छंगा राजपूत की पत्नी लखी धरा के रूप में हुई है।

वह झारखंड  की रहने वाली थी।करीब 6 माह पूर्व छंगा लखी धरा को झारखंड से विदा कराकर लाया था।शुक्रवार को उसने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी, चौकी प्रभारी मैंथा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button