अपना देशफ्रेश न्यूज

कोविड-19 : पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, कहा- गांवों तक ऑक्सीजन की सप्लाई के इंतजाम हों

प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की, ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने के लिये घर-घर जाकर जांच और निगरानी करने पर ध्यान देने को कहा.

नई दिल्ली,अमन यात्रा : देश में कोरोना के हालात पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक की. इसमें उन्होंने कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की और घर-घर जाकर कोविड टेस्ट किए जाने की बात कही. पीएम मोदी ने कहा कि गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएं और आशा कार्यकर्ताओं से मिलकर कोविड की लड़ाई में तेजी लाई जाए.

पीएम मोदी ने कहा कि गांवों तक ऑक्सीजन की सप्लाई के इंतजाम हों. प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, पीएम ने निर्देश दिया है कि ज्यादा संक्रमण दर वाले इलाके में कोविड-19 की जांच बढ़ाए जाने की जरूरत है. समय की मांग है कि स्थानीय स्तर पर रोकथाम की रणनीति अपनायी जाए.

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button