कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गैंगस्टर मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोचा

अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए थाना रसूलाबाद पुलिस ने मंगलवार को कार्यवाही कर गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए थाना रसूलाबाद पुलिस ने मंगलवार को कार्यवाही कर गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रसूलाबाद पर बीते 15 दिसंबर को यूपी गिरोहबंद एवं समाज विरोधी अधिनियम के तहत दो आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।

मामले में थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर वांछित चल रहे एक आरोपी पातीराम उर्फ शाहरुख पुत्र नूर मोहम्मद निवासी आजाद नगर कस्बा व थाना रसूलाबाद को आरोपी के घर से धर दबोचा।आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button