कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर : गुरू गोविंद सिंह जयंती पर 27 दिसम्बर को कार्यकारी आदेश के अंतर्गत अवकाश घोषित

उत्तर प्रदेश शासन के कार्यकारी आदेश के अनुपालन में लिया गया निर्णय।

कानपुर नगर: जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष-2025 हेतु घोषित अवकाशों की सूची के प्रस्तर-2 के बिंदु (iv) कार्यकारी आदेश के अंतर्गत घोषित अवकाशों की सूची में क्रमांक-3 पर गुरू गोविंद सिंह जयंती सम्मिलित है।

शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरांत गुरू गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर दिनांक 27 दिसम्बर, 2025 को कार्यकारी आदेश के अंतर्गत अवकाश घोषित किया गया है।

उक्त के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद कानपुर नगर में दिनांक 27 दिसम्बर, 2025 (शनिवार) को कार्यकारी आदेश के अंतर्गत अवकाश घोषित किया जाता है।

ये भी पढ़े- कानपुर: कम्युनिटी डेवलपमेंट थ्रू पॉलिटेक्निक योजना के अंतर्गत कौशल विकास पाठ्यक्रमों हेतु आवेदन आमंत्रित

Related Articles

AD
Back to top button