कानपुर

गोविंद नगर के गुजैनी में महिला ने इस वजह से फांसी लगाकर दी जान

मां को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। तलाशते हुए पीछे के कमरे में गए तो कमरे में लोहे के गाटर के सहारे दुपटटे के फंदे से मां का शव लटक रहा था। थाना प्रभारी अनुराग मिश्र ने बताया कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।

कानपुर,अमन यात्रा  गोविंद नगर के गुजैनी में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे के देर रात ड्यूटी से लौटने पर घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शव को उतारा।गुजैनी एफ-ब्लाक निवासी स्व. सत्यनारायण तिवारी की दस साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी 50 वर्षीय पत्नी सुनीता तिवारी इकलौते बेटे पवन तिवारी के साथ यहां रहती थीं। पुलिस के मुताबिक बेटे से पूछताछ में सामने आया है कि पति की मौत के बाद से मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। शुक्रवार को वह ड्यूटी पर था। देर रात घर लौटा तो मुख्यद्वार खुला मिला।

मां को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। तलाशते हुए पीछे के कमरे में गए तो कमरे में लोहे के गाटर के सहारे दुपटटे के फंदे से मां का शव लटक रहा था। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अनुराग मिश्र ने बताया कि पति की मौत के चलते महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। जिसके चलते उसने आत्महत्या का कदम उठाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button