कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गौशाला में अव्यवस्था, ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

कानपुर के कमालपुर (खोदन) स्थित वृहद गौ आश्रय स्थल का आज खंड विकास अधिकारी बलराम सिंह और पशु चिकित्सा अधिकारी अजय निरंजन ने निरीक्षण किया।

कानपुर: कानपुर के कमालपुर (खोदन) स्थित वृहद गौ आश्रय स्थल का आज खंड विकास अधिकारी बलराम सिंह और पशु चिकित्सा अधिकारी अजय निरंजन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में गौशाला की खराब व्यवस्था सामने आई, जिसके बाद लापरवाही बरतने के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी राकेश झा को निलंबित कर दिया गया।

गौशाला में कुल 361 गोवंश पाए गए, जिनमें से चार बीमार पशुओं का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने पाया कि हाल ही में हुई बारिश के कारण पूरे परिसर में कीचड़ और गंदगी फैली हुई थी। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारी ने बरसात में जलभराव से बचाव के लिए खड़ंजा (ईंटों की फर्श) निर्माण का एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान एक गोवंश की मृत्यु की भी सूचना मिली, जिसका नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया। गौशाला के खराब प्रबंधन और अपने कर्तव्यों में लापरवाही के लिए राकेश झा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

खंड विकास अधिकारी ने मौके पर ही सफाई का काम शुरू करवाया और सभी गोवंशों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button