कानपुर देहात में घायल लोडर चालक की उपचार के दौरान मौत,परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस बोली तहरीर पर होगी कार्यवाही

कानपुर देहात। कानपुर के हैलट अस्पताल में एक लोडर चालक की मौत हो गई।गुरुवार रात कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के रामगंगा नहर पटरी पर वह घायल अवस्था में मिला था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान शिवली कस्बे के गांधीनगर मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा के रूप में हुई है।
ओमप्रकाश गुरुवार देर शाम रामपुर गांव निवासी अशोक कुरील के साथ लोडर लेकर भूसा भरने गए थे।देर रात वह भेवान व औनाहा के बीच जिंदा शाह बाबा मजार के सामने घायल अवस्था में पड़े मिले।उनका लोडर भी वहीं खड़ा था।राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ओमप्रकाश को शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।शुक्रवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि घायल युवक की उपचार के दौरान मौत की बात सामने आई है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



