कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

चक्का जाम मामले में पुलिस ने 100/ 1100 अज्ञात लोगो पर किया मुकदमा

रनिया थाना क्षेत्र के विसायकपुर के पास ट्रक चालकों और रनियां कस्बे में हाईवे पर जाम करने वाले स्थानीय लोगो के खिलाफ पुलिस ने 50/ 60 अज्ञात लोगो पर मुकदमा दर्ज किया है।

आशीष कुमार, रनियां।  रनिया थाना क्षेत्र के विसायकपुर के पास ट्रक चालकों और रनियां कस्बे में हाईवे पर जाम करने वाले स्थानीय लोगो के खिलाफ पुलिस ने 100/ 1100 अज्ञात लोगो पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने एक हाइड्रा व दो ट्रैक्टर व एक अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

सड़क हादसे रोकने और टक्कर के बाद वाहन लेकर भागने की प्रवृत्ति रोकने के लिए मोटर व्हीकल एक्ट में हिट एंड रन से संबंधित कानून में बदलाव के विरोध में सोमवार को रनिया थाना क्षेत्र के विसायकपुर के पास दोनो लेन पर ट्रक चालकों ने चक्का जाम कर दिया था। 2 घंटे 40 मिनट विसायकपुर के पास हाईवे में जाम लगाए रहे। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय, सीओ रविकांत गौड़, रनिया थाना प्रभारी महेंद्र कुमार के समझाने के बाद उन्होंने विसायकपुर में जाम खोल दिया। इसके बाद भारी वाहन चालक 3 किलोमीटर चले और रनिया थाना क्षेत्र के किसरवल मोड़ के सामने हाईवे पर फिर से जाम लगा दिया।

कस्बे में जाम लगाने वाले आधा सैकड़ा स्थानीय लोग भी शामिल थे। स्थानीय लोगो की मदद से चालकों को बल मिल रहा था। पुलिस ने लाठी पटकने के बाद चालक और स्थानीय लोग मौके से भागे। इसके बाद एक घंटे 15 मिनट के बाद जाम खुल सका। मंगलवार को रनिया पुलिस ने हाईवे जाम में स्थानीय अज्ञात 100/1100 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

वही रनिया में हाईवे जाम पर बीच में गाड़ी खड़ी करने वाला हाइड्रा यूपी 77 ऐटी 4445 व एक महिंद्रा ट्रैक्टर यूपी 77 एडी 8953 व एक पॉवर ट्रैक ट्रेक्टर यूपी 78 ईएस 9788 व एक अज्ञात वाहन पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में रनिया एसओ महेंद्र कुमार ने बताया कि हाईवे जाम व उपद्रोह करने वाले 100 से 110 अज्ञात पर धारा 147, 149, 336, 341, 342, 353, 504, 506 आईपीसी मुकदमा दर्ज किया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button