अपना जनपदवाराणसी

Chandauli:एस सी एस टी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला सम्मेलन संपन्न

एस सी एस टी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला सम्मेलन संपन्न

रिपोर्ट- अरुन कुमार

चंदौली। एस सी एस टी बटवा के जिला संम्मेलन रविवार को सकलडीहा एक निजी लॉन में संपन्न हुआ। जिला सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारिणी मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष दिनेश विद्रोही, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री इंद्रेश राव, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आज़मगढ़ जिले से सुरेश कुमार, डॉ लक्ष्मण राम मंडल अध्यक्ष आजमगढ़, रवि कुमार मंत्री आजमगढ़, सगठन के अन्य साथियों के साथ शिरकत किये।
प्रदेश इकाई की अगवानी चन्दौली संगठन ने गर्मजोशी से गाजे बाजे के साथ किया।

प्रदेश महामंत्री ने अपने साथियों के साथ आगमन के पश्चात सकलडीहा तिराहे पर अवस्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
तथागत गौतम बुद्ध व बोधिसत्व बाबा साहब डॉ0भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व त्रिशरण पंचशील पाठ के पश्चात कार्यक्रम आरम्भ हुआ। कार्यक्रम में पूरे जनपद से भारी संख्या में शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रद्धेय अर्जुन प्रसाद आर्या ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखा। मिशन गायक पप्पू राजा ने अपनी प्रस्तुति से शमा बाँध दिया। कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति राम दिलाश, अरविंद कौशल, ओम प्रकाश भारती, फाफा साहब भारती, लल्लन कुमार, सत्य प्रकाश भारती, उमा शंकर, अरुण रत्नाकर, विनय कुमार, निथोहर सत्यार्थी, कृष्ण मोहन, सुमन कांत, उर्मिला संतोष, मंजू लता, धनावती, प्रेम लता सत्यार्थी, लोरिक राम, राज्य पुरस्कार प्राप्त वीरेंद्र सिंह यादव, नन्द कुमार शर्मा, देवेन्द्र यादव ,जिला पंचायत सदस्य फुलचद्र भारती, गणेश प्रसाद भारती, रमेश कुमार विद्रोही ख. शि. अधि. बरहनी, अजय भारती, विनीत जयसवार, प्रेम प्रकाश त्यागी, गिरिजेश दादा, शिव कुमार, हंस लाल, छोटे लाल, गणेश राम, ओम प्रकाश मेहरा, सेवानिवृत्त शिक्षक कन्हैया, राम हरख चौधरी, जय प्रकाश भारती, निर्मल सिंह, विनोद कुमार, त्रिलोकी राम और सरंक्षक लल्लन कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिलाध्यक्ष राम दिलास व चकिया ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार कौशल और महामंत्री ज्ञानचंद्र कांत ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
ram ashish bharati
Author: ram ashish bharati

Related Articles

AD
Back to top button