कानपुर देहात

चेकिंग की सूचना मिलने पर स्कूल पहुंचने की जल्दबाजी में शिक्षक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, एक अन्य शिक्षक घायल

स्कूलों में संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान स्कूल चेकिंग की खबर को सुनकर स्कूल पहुंचने की जल्दबाजी में मोटरसाइकिल से जा रहे एक शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई एवम एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : स्कूलों में संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान स्कूल चेकिंग की खबर को सुनकर स्कूल पहुंचने की जल्दबाजी में मोटरसाइकिल से जा रहे एक शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई एवम एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों शिक्षक मलासा विकासखंड में कार्यरत हैं। दोनों शिक्षक एक साथ एक ही बाइक से विद्यालय जाते हैं। सचेंडी थाना व कन्हैयालाल हॉस्पिटल के नजदीक बाइक का पिछला पहिया पंचर हो गया जिसकारण से गाड़ी डिसबैलेंस हो गई और पीछे बैठे धीरेंद्र कुशवाहा डिवाइडर पर जा गिरे। उनका हेलमेट निकलकर दूर जा गिरा। सर में चोट लगने की वजह से उनका मौके पर ही देहांत हो गया।

ये भी पढ़े-  सीएसजेएमयू में स्नातक पास छात्रों के लिए 31 जुलाई तक एडमिशन लेने का आखिरी मौका

बाइक चला रहे घायल शिक्षक धर्मेंद्र कुशवाहा को लोगो द्वारा कन्हैयालाल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें हैलट हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। अभी उनका इलाज चल रहा है। धर्मेंद्र कुमार गुप्ता मालासा विकासखण्ड के प्राथमिक विद्यालय बहावपुर में व धीरेन्द्र कुशवाहा मालासा विकासखण्ड के प्राथमिक विद्यालय अंगदपुर में कार्यरत हैं। मौत की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शिक्षकों में शोक की लहर है। शिक्षक अधिकारियों द्वारा किए जा रहे ताबड़तोड़ निरीक्षण को मृत्यु का मुख्य कारण मान रहे हैं।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में लूट के आरोपी को दो साल की सजा,3 हजार का लगा जुर्माना

कानपुर देहात में पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों को सजा दिलाने का सिलसिला लगातार…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर देवस्थानों में रामायण के पाठ प्रारंभ

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्तर पर सनातन के संबंध में चल रही बहस को…

1 day ago

प्राथमिक विद्यालय नरिहा में मना प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव

कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय नरिहा विकासखंड अकबरपुर में नवीन शैक्षिक सत्र के प्रारंभ में स्कूल…

1 day ago

मेहनत रंग लाई: रजिया को मिली साइकिल की उड़ान, फतेहपुर के सितारों का हुआ सम्मान

विवेक सिंह,फतेहपुर: प्राथमिक विद्यालय अस्ती में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र…

1 day ago

कानपुर देहात में सुभासपा का हुंकार: महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 2027 के लिए भरी हुंकार

कानपुर देहात: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस…

1 day ago

गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

राजेश कटियार, कानपुर देहात। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…

1 day ago

This website uses cookies.