कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

छत के रास्ते घर में उतरे चोरों ने नगदी समेत जेवर किए पार

घाटमपुर तहसील के इटर्रा गाँव में बीती रात अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते एक किसान के घर में उतरकर कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों के जेवर समेट ले गए।

Story Highlights
  • तहसील के इटर्रा गाँव की घटना

घाटमपुर कानपुर नगर : घाटमपुर तहसील के इटर्रा गाँव में बीती रात अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते एक किसान के घर में उतरकर कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों के जेवर समेट ले गए। सुबह कमरे में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा देख घर वालों को चोरी की घटना का पता चला। जिस पर पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल की है। जानकारी के अनुसार घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के इटर्रा गांव निवासी प्रताप पाल पुत्र भिखखु खेती किसानी करता है। बीती रात वह खेतों में ट्यूबवेल में सो रहा था। घर में पत्नी एक कमरे में सो रही थी। देर रात अज्ञात चोर प्रताप की छत के रास्ते घर में उतरे और कमरे में रखें बक्से का ताला तोड़कर बक्से में रखें नगद रुपए एवं लाखों के जेवर समेट ले गए। सुबह पत्नी ने जागने पर कमरे के अंदर बक्से का ताला टूटा देखा और सामान अस्त व्यस्त पड़ा देखा तो चोरी की घटना का पता चल सका। जिस पर उसने सूचना अपने पति को दी। पीड़ित द्वारा सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।

Related Articles

AD
Back to top button