कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

छात्राएं छेड़छाड़ मामले को छिपाए नही अपने माता-पिता से अवश्य बताएं : दीपा बादाम

भोगनीपुर कोतवाली के महिला सुरक्षा टीम द्वारा महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुखरायां कस्बे व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम कर महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक किया गया।

Story Highlights
  • राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं,बालिकाओं को किया गया जागरूक

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली के महिला सुरक्षा टीम द्वारा महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुखरायां कस्बे व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम कर महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर उन्हे साइबर अपराध,यातायात नियम एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत भोगनीपुर कोतवाली के महिला सुरक्षा दल द्वारा पुखरायां कस्बे में तीन दिवसीय अभियान के अंतर्गत भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

photo 25

इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि अगर कोई महिला,बालिका किसी मनचले,शोहदे द्वारा छेड़छाड़ की शिकार होती है।तो परिजनों व शिक्षकों को इस बारे में अवश्य अवगत कराएं।वूमेन पावर लाइन के लिए 1090,आपातकालीन पुलिस सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर से संबंधी सहायता के लिए 1930 टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।उन्हे तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।इसके अलावा थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है।

जहां पर महिला अधिकारी तथा कर्मचारी हमेशा मौजूद रहते हैं।महिलाएं , बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी समस्या से अवगत करा सकतीं हैं।इस मौके पर महिला कांस्टेबल दीपा बादाम तथा रजनी परमार मौजूद रहीं।

Related Articles

AD
Back to top button