उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

छात्रावास में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र करें संपर्क

राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालक) मूसानगर कानपुर देहात में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के कक्षा 9 से स्नातकोत्तर तक की कक्षाओं में अध्ययनरत छात्रों हेतु निःशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध है

कानपुर देहात। राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालक) मूसानगर कानपुर देहात में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के कक्षा 9 से स्नातकोत्तर तक की कक्षाओं में अध्ययनरत छात्रों हेतु निःशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध है।
उपरोक्त के संबंध में जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉक्टर प्रज्ञा शंकर ने बताया कि छात्रावास में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन माती कक्ष सं० 106 में रोहन सिंह, अधीक्षक राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास मूसानगर कानपुर देहात से सम्पर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button