मनोरंजन

जब होली सेलिब्रेशन में Nora Fatehi ने किया धमाकेदार डांस

Bollywood: नोरा के फैंस ने होली सेलिब्रेशन का थ्रोबैक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें डांसर गजब की परफॉर्मेंस देती नज़र आ रही हैं

.

डान्सिंग क्वीन ने होली पर चलाया था डांस का जादू

नोरा के डांस का हर कोई कायल है और बात हो जब होली की तो रंग, गुलाल, ढेर सारे पानी के साथ साथ डांस हो तो मज़ा दुगना हो जाता है. और ऐसा ही कुछ हुआ था होली पर जिसकी थ्रोबैक वीडियो नोरा के फैंस ने शेयर की है. इसमें नोरा स्टेज पर धमाकेदार डांस करती नज़र आ रही हैं. और फैंस भीं जमकर इसका लुत्फ उठा रहे हैं.


नोरा की ये वीडियो यूं तो काफी पुरानी है लेकिन इस होली सोशल मीडिया पर ये एक बार फिर से वायरल हो गई है. फैंस ने एक के बाद एक नोरा के दो वीडियो शेयर किए हैं. जिनमें नोरा का धमाकेदार डांस और उनके चेहरे की खुशी देखी जा सकती है.


खुलकर होली सेलिब्रेट करती हैं नोरा

नोरा ने एक मंच से कहा था कि उनके माता पिता मोरक्को के रहने वाले हैं, नोरा का जन्म कनाडा में हुआ और वो दिल से इंडिया की सिटीज़न हैं. यही कारण है कि नोरा इंडिया से जुड़ी हर चीज़ से प्यार करती हैं. चाहे वो खाना हो, पहनावा या फिर तीज त्यौहार. दीवाली से लेकर होली तक नोरा खुलकर सेलिब्रेट करती हैं. और वाकई हिंदुस्तान उनके दिल में बसता है.

Related Articles

AD
Back to top button