जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जांलौन: गौशाला में लापरवाही पर डीएम सख्त, कई अधिकारियों पर गिरी गाज

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज पिया निरंजनपुर गौशाला का औचक निरीक्षण किया।

जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज पिया निरंजनपुर गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें व्यवस्थाओं में कई गंभीर खामियां मिलीं, जिस पर उन्होंने तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पाया कि गौशाला का भूसा घर खाली था, परिसर में चारों तरफ कीचड़ फैली हुई थी और अभिलेखों में भी गड़बड़ी पाई गई। इन अनियमितताओं पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने तुरंत पंचायत सहायक की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया। साथ ही, ढीले पर्यवेक्षण के लिए खंड विकास अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान के खिलाफ 95जी की कार्रवाई करने के भी आदेश जारी किए हैं।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गौशाला में भूसा, हरा चारा और चोकर की उपलब्धता हर हाल में समय पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि भूसा की डिमांड न करने जैसी लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को यह भी आदेश दिया कि गौशाला परिसर में बन रही चरही का काम तेजी से कराया जाए और समय पर पूरा किया जाए।

 

Related Articles

AD
Back to top button