जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जालौन: परित्यक्त नवजात बालिका को मिला नया घर

जालौन जिले के रेढर थाना क्षेत्र में 18 जून 2024 को मिली एक परित्यक्त नवजात बालिका को सुरक्षित आश्रय मिल गया है।

Story Highlights
  • बालिका के माता-पिता या रिश्तेदारों को खोजने का प्रयास
  • 15 दिन के भीतर जानकारी देने की अपील

उरई: जालौन जिले के रेढर थाना क्षेत्र में 18 जून 2024 को मिली एक परित्यक्त नवजात बालिका को सुरक्षित आश्रय मिल गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन ने बताया कि बालिका को चाइल्ड लाइन जालौन द्वारा रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया था। समिति के आदेशानुसार बालिका को आगरा स्थित एक बाल ग्रह में रखा गया है।

डॉ. पौत्स्यायन ने बताया कि यदि किसी को बालिका के माता-पिता या रिश्तेदारों के बारे में कोई जानकारी है तो वह 15 दिन के भीतर जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय या चाइल्ड लाइन जालौन से संपर्क कर सकता है। यदि निर्धारित समय में कोई जानकारी नहीं मिलती है तो बालिका को दत्तक ग्रहण के लिए मुक्त कर दिया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button