उत्तरप्रदेशजालौनफ्रेश न्यूज

जालौन में थाना समाधान दिवस: जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण पर जोर

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने आज थाना कोंच और थाना रेढ़र में आयोजित थाना समाधान दिवस में भाग लिया।

Story Highlights
  • जालौन में जनता की समस्याओं का समाधान
  • थाना कोंच और रेढ़र में जनता का जुड़ाव

उरई: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने आज थाना कोंच और थाना रेढ़र में आयोजित थाना समाधान दिवस में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता:

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आम जनता को उनके घर के नजदीक ही न्याय मिले। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए और शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों और उनके निस्तारण का रिकॉर्ड रखने के लिए पंजिकाओं का उपयोग किया जाए।

पुलिस और जनता के बीच मजबूत संबंध:

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत होना चाहिए। थाना दिवस का उद्देश्य भी यही है कि जनता और पुलिस के बीच संवाद को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित किया जाए और फरियादियों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए।

अधिकारियों की उपस्थिति:

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कौंच ज्योति सिंह, माधौगढ़ मनोज कुमार, सीओ कोंच देवेंद्र सिंह, माधौगढ़ राम सिंह आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित थाना समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के लिए किए जा रहे प्रयासों से जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ेगा। यह कदम प्रशासन की जनता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Articles

AD
Back to top button