कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शिवली में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार घायल,हालत गंभीर 

भेजा गया हैलट, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर किया गया है।हादसा शिवली कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के बेला बिधूना मार्ग पर गहरा गांव के पास हुआ।

जहां एक तेज रप्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।घायल की पहचान कल्याणपुर कानपुर निवासी अनिल गुप्ता के रूप में हुई है।अनिल गुप्ता हलवाई का काम करते हैं।वह बाइक से रसूलाबाद जा रहे थे तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली में भर्ती कराया।

जहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देखते उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर कर दिया।कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button