उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजलखनऊ

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS व PCS अफसरों के तबादले, अनुज सिंह बने लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष

सीतापुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के जिलाधिकारी (DM) बदले गए।

Story Highlights
  • लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, वाराणसी, अयोध्या और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरणों में भी हुए अहम बदलाव।
  • शासन ने देर रात जारी की 38 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की तबादला सूची, कई जिलों के CDO भी नपे।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने राज्य के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 38 आईएएस (IAS) और वरिष्ठ पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस तबादला सूची में कई जिलों के जिलाधिकारी (DM), मुख्य विकास अधिकारी (CDO), नगर आयुक्त और विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष व अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शामिल हैं।
इन जिलों के बदले गए जिलाधिकारी (DM) शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार:
  • प्रथमेश कुमार (उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण) को सीतापुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • अनुज सिंह (विशेष सचिव, मुख्यमंत्री) को लखनऊ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • शिवशरणप्पा जी.एन. (जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर) को महाराजगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • गौरव सिंह सोगरवाल (जिलाधिकारी, महाराजगंज) को सिद्धार्थनगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • सुनील कुमार सिंह (अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा) को मुजफ्फरनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • जोगिंदर सिंह (विशेष सचिव, नमामि गंगे) को बिजनौर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
विकास प्राधिकरणों और नगर निगमों में अहम बदलाव
  • विक्रमादित्य सिंह मलिक (नगर आयुक्त, गाजियाबाद) को उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
  • हिमांशु नागपाल (नगर आयुक्त, वाराणसी) को नगर आयुक्त, गाजियाबाद के पद पर भेजा गया है।
  • शाश्वत त्रिपुरारी (मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर) अब वाराणसी के नगर आयुक्त होंगे।
  • अभिषेक कुमार (विशेष सचिव, आईटी) को मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
  • राजेश कुमार (अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे) को अयोध्या का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
अन्य प्रमुख अधिकारियों के तबादले:
  • संजय कुमार मीणा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
  • नूपुर गोयल को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा भेजा गया है।
  • पवन कुमार मीना को विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति की जिम्मेदारी दी गई है।
  • पूनम निगम को फतेहपुर का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
  • प्रतिभा सिंह को अपर आयुक्त, कानपुर मण्डल नियुक्त किया गया है।
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को राज्य सरकार की प्रशासनिक कसावट और विकास कार्यों में तेजी लाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना नया कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

AD
Back to top button