कानपुर देहात

जिलाधिकारी ने अग्निकांड से होने वाली घटनाओं हेतु नामित किये नोडल अधिकारी

उत्तर प्रदेश शासन के गाइडलाइंस के अनुसार जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में अग्निकांड से होने वाली घटनाओं से सम्बन्धित आवश्यक निर्देेश निर्गत किये गये है.

कानपुर देहात,अमन यात्रा :  उत्तर प्रदेश शासन के गाइडलाइंस के अनुसार जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में अग्निकांड से होने वाली घटनाओं से सम्बन्धित आवश्यक निर्देेश निर्गत किये गये है. जिसके क्रम में जनपद स्तरीय निगरानी समिति का गठन किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी, सदस्य अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला अग्निशमन अधिकारी है।

जिलाधिकारी ने उक्त के अतिरिक्त जनपद स्तर पर अतिरिक्त मजिस्टेªट/डिप्टी कलेक्टर विजय प्रकाश तिवारी 9457666650 एवं तहसील स्तर पर अकबरपुर 9454416418, भोगनीपुर 9454416419, डेरापुर 9454416420, सिकन्दरा 9454416421, रसूलाबाद में 9454415622, मैथा में 9454416425 के तहसीलदारों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
इसके तहत उप जिलाधिकारी/अकबरपुर, भोगनीपुर, डेरापुर, रसूलाबाद, सिकन्दरा व मैथा एवं जिला अग्निसमन अधिकारी कानपुर देहात को निर्देशित किया गया है कि जनपद में विगत 5 वर्षो में अग्निकांड से हुई क्षति का विशलेषण करते हुए अग्निकांड के लिए अतिसंवेदनश्ील व संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हांकन किया जाये, तथा इन क्षेत्रों में अग्निकांड से बचाव हेतु विशेष निगरानी रखी जाये।

रिहायशी क्षेत्रों में अग्निकांड की घटनाओं को रोकने हेतु विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाय व बचाव के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। ग्रामीण क्षेत्रों में अग्निकांड की दुर्घटनाओं से बचाव हेतु प्रचार-प्रसार व जनजागरूकता हेतु लेखपालों को नामित किया जाये। ऐसे परिवार जो अभी फूस के मकानों में आवासित हों, उनका चिन्हांकन कर प्राथमिकता के आधार पर पात्रता के अनुसार शासकीय योजना के अन्तर्गत आच्छादित कर पक्का किया जाये। जिलाधिकारी ने उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित के निर्देश दिये है, जिससे इस तरह की त्रासद् घटनाओं की पुर्नरावृत्ति को रोका जा सके।

Related Articles

AD
Back to top button