उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कालपी यमुना पुल से यमुना नदी के जलस्तर का किया निरीक्षण 

जिले में बाढ़ की सम्भावनाआंे का आंकलन करने हेतु अधिकारियों द्वारा निरन्तर तटीय क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशवनाथ गुप्ता ने भी कालपी यमुना पुल से यमुना नदी के जलस्तर का निरीक्षण किया

Story Highlights
  • बाढ़ की सम्भावना के चलते उपजिलाधिकारी भोगनीपुर को समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु किया निर्देशित: एडीएम

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिले में बाढ़ की सम्भावनाआंे का आंकलन करने हेतु अधिकारियों द्वारा निरन्तर तटीय क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशवनाथ गुप्ता ने भी कालपी यमुना पुल से यमुना नदी के जलस्तर का निरीक्षण किया और इस बात को सुनिश्चित किया कि भविष्य में यहां पर बाढ़ की सम्भावनायें कितनी बन रही हैं।photo 10 4

इस सम्भावना के चलते उन्होंने उपजिलाधिकारी भोगनीपुर राजकुमार चौधरी को समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ-साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशवनाथ गुप्ता यमुना नदी के किनारे स्थित गांव दौलतपुर भी गये जहां उन्होंने नागरिकों से वार्ता कर यहां की स्थितियों के बारे में जायजा लिया। नागरिकों ने प्रशासन द्वारा की गयी तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।

Related Articles

AD
Back to top button