उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

वेतन भुगतान समय पर न होने के कारण कर्मचारियों के दैनिक जीवन और कार्यक्षमता पर पड़ता है प्रभाव – उत्तम शुक्ला

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ला ने कहा है कि समय पर वेतन भुगतान न होने के कारण कर्मचारियों का जहां दैनिक जीवन प्रभावित होता है

Story Highlights
  • आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की व्यथा लेकर सौंपा गया ज्ञापन

सुशील त्रिवेदी अमन यात्रा ब्योरो। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ला ने कहा है कि समय पर वेतन भुगतान न होने के कारण कर्मचारियों का जहां दैनिक जीवन प्रभावित होता है वही संस्थाओं का काम भी पिछड़ता है और बात जब आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की होती है तो यह स्थिति और भी भयानक हो है क्योंकि इससे उनके कार्य क्षमता भी कम हो जाती है।महासंघ नेता ने इस स्थिति को चिंता जनक बताते हुए प्रदेश के शिक्षा निदेशक (माध्यमिक)को समय पर वेतन भुगतान किए जाने की मांग की और तत्संबंधी एक ज्ञापन सौंपा।श्री शुक्ल ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों सहित अन्य सरकारी कार्यालय में आउटसोर्सिंग से कर्मचारियों की भर्ती तो कर ली गई किंतु 5 महीने से ऊपर बीत जाने के बाद भी उन्हें समय पर मानदेय नहीं भुगतान की चिंता नहीं की गई है जिससे उनका पारिवारिक ढांचा चरमरा रहा है और शासन प्रशासन के प्रति विश्वास टूट रहा है और इसके परिणाम स्वरूप विद्यालयों की व्यवस्था चरमरा रही है।उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए उम्मीद जताई है कि उक्त समस्या को प्राथमिकता देते हुए हल कराया जायेगा। इस अवसर पर श्री शुक्र के साथ प्रदेश सचिव राजेश कुमार पांडे, जिला सचिव साहिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button