कानपुर देहात: हत्या का प्रयास करने के मामले में नामजद वांछित वारंटी को पुलिस ने दबोचा,भेजा जेल
कानपुर देहात पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ वारंट जारी था।

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना रसूलाबाद पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर हत्या का प्रयास करने में नामजद वांछित फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के नौहा नौगांव निवासी रमेश सिंह के विरुद्ध बीते दिनों थाना रसूलाबाद पर हत्या का प्रयास करने के मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया था और बीते 25 जून को आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। मामले में आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था।
पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।शनिवार करीब साढ़े बारह बजे एस आई कृपाल सिंह की टीम ने छापामारी कर आरोपी रमेश सिंह को उसके खेत से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को मेडिकल परीक्षण उपरांत न्यायालय भेज दिया गया है।



