कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बीईओ अजीत प्रताप सिंह ने किया नई जल-प्रक्षालन इकाई का उद्घाटन, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

प्रधानाध्यापिका रफत आरा के नेतृत्व में सफल रहा कार्यक्रम, एसआरजी व एआरपी ने बढ़ाई शोभा।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। जनपद के सरवनखेड़ा स्थित संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपुर में बाल दिवस के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बहुविध जल-प्रक्षालन इकाई के लोकार्पण का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ।

बाल दिवस के इस पावन पर्व पर विद्यालय परिसर रंगारंग गतिविधियों और बच्चों के चेहरों की मुस्कान से पूरी तरह गुलजार रहा, जहाँ नन्हें-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह द्वारा माँ सरस्वती एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में नवनिर्मित बहुविध जल-प्रक्षालन इकाई का लोकार्पण भी किया तथा बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को देश का भविष्य बताया और उन्हें शिक्षा, संस्कार, अनुशासन तथा रचनात्मकता के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में एसआरजी संत कुमार दीक्षित, ए के गुप्ता, अभिषेक द्विवेदी, रूपा मिश्रा और आशीष द्विवेदी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई जबकि एआरपी श्वेता बाजपेयी, शिप्रा पाण्डेय और अंकित मिश्रा की मौजूदगी ने पूरे आयोजन की शोभा को और बढ़ा दिया। उत्सव के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों ने बच्चों की कला की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस सफल और भव्य आयोजन के पीछे प्रधानाध्यापिका रफत आरा के कुशल नेतृत्व में विद्यालय की पूरी टीम का अत्यंत सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर शिक्षकगण क्रांति देवी, रंजना वर्मा, लाली देवी, पूजा कुमारी, प्रिया चतुर्वेदी, आकांक्षा सिंह गौर, स्वाति मिश्रा, शिवानी यादव, भानु प्रताप सिंह, महेंद्र कटियार, प्रीति संखवार, संजीव कुमार और रानी यादव सहित समस्त स्टाफ पूरी तन्मयता से उपस्थित रहा।

Related Articles

AD
Back to top button