उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
रसूलाबाद में ट्रैक्टर पलटने से घायल 42 वर्षीय युवक की कानपुर में इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
Kanpur Dehat Tractor Accident: रसूलाबाद में ट्रैक्टर पलटने से घायल 42 वर्षीय युवक की कानपुर में इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद में ट्रैक्टर पलटने से घायल 42 वर्षीय युवक की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया था।घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।असालतगंज क्षेत्र के चौबेपुर निवासी अमित कुमार 42 वर्ष बीते दिनों ट्रैक्टर पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला।उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया।जहां उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई।अमित अपने पीछे पत्नी अंकिता और दो बेटों मंशा और पारस को छोड़ गए हैं।अमित की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया वहीं गांव में शोक छा गया।



