उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सिकंदरा में लोगों की सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह द्वारा ततहसील सिकंदरा में लोगों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक, त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 92 शिकायतें प्राप्त हुई, यह शिकायतें मुख्यतः राजस्व से 51, पुलिस से 11, विकास से 18, विद्युत से 4, सिंचाई, डी पी आर ओ, जल निगम, आपूर्ति से 01-01, एल डी एम, ईओ से 02-02 रहीं

Story Highlights
  • भूमि विवाद से संबंधित मामलों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर करायें निस्तारण
  • अधिकारी प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, ससमय करें निस्तारण: जिलाधिकारी

कानपुर देहात। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह द्वारा ततहसील सिकंदरा में लोगों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक, त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 92 शिकायतें प्राप्त हुई, यह शिकायतें मुख्यतः राजस्व से 51, पुलिस से 11, विकास से 18, विद्युत से 4, सिंचाई, डी पी आर ओ, जल निगम, आपूर्ति से 01-01, एल डी एम, ईओ से 02-02 रहीं।
जिलाधिकारी ने कहा कि समस्याओं/ शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर सभी अधिकारी विशेष ध्यान दें, शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर, मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये, छोटे-छोटे मामलों को भी गंभीरता पूर्वक लेकर आवश्यक कार्रवाही की जाये।

ae78bce8 d00e 4b76 8ce1 e20d0a7d4eac

तहसील समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न अन्य विभागों की शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष लोगों द्वारा रखी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराकर, निस्तारण आख्या से जिला प्रशासन को अवगत कराने के निर्देश दिये। तहसील दिवस में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा भी पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुना गया।

c8520baf 4c15 4b34 b020 e554efc33d76

इस मौके पर उप जिलाधिकारी सिकंदरा, डीएफओ अनिल कुमार द्विवेदी आदि जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button