कानपुर देहात

जिलाधिकारी ने तिगाई वैक्सीनेशन सेन्टर का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपद के अकबरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम तिगाई में हो रहे वैक्सीनेशन कार्य का भ्रमण कर जायजा लिया, इस मौके पर जिलाधिकारी ने संबंधित केंद्र के बनाए गए.

कानपुर देहात,अमन यात्रा। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपद के अकबरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम तिगाई में हो रहे वैक्सीनेशन कार्य का भ्रमण कर जायजा लिया.

इस मौके पर जिलाधिकारी ने संबंधित केंद्र के बनाए गए नोडल अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार से वैक्सीनेशन कार्य के मामले में जानकारी ल, जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान 45 से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों में मात्र 8 लोगों ने अपना बैक्सीनेशन कराया पाया गया.

इस मामले में जिलाधिकारी ने गांव के लोगों व आमजन को प्रेरित कर लक्ष्य के सापेक्ष वैक्सीनेशन कराए जाने संबंधी नोडल अधिकारी को निर्देश दिए। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी नरेन्द्र मोहन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button