उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल,शांतिपूर्ण,निष्पक्ष रूप में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह के द्वारा अकबरपुर डिग्री कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल,शांतिपूर्ण,निष्पक्ष रूप में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह के द्वारा अकबरपुर डिग्री कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे आदि का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

66f5826f 0863 4e0d 8667 6de9ac4a7253

उन्होंने कहा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाए, वैध पास धारक को ही परिसर में प्रवेश दिया जाए, सीसीटीवी कैमरे शत प्रतिशत संचालित रहे, किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश परिसर में न होने पाए। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सहित सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button