औरैया

जिलाधिकारी व एसपी ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण

आज जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम  सदर एसडीएम  रमेश यादव  व नायब तहसीलदार  पवन कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया।

औरैया,अमन यात्रा। आज जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम, सदर एसडीएम  रमेश यादव  व नायब तहसीलदार  पवन कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। वे आस्ता एवं सिकरोड़ी गांव में नाव में बैठकर पहुंचे और वहां पर आई बाढ़ का जायजा लिया। उन्होंने वहां पर रह रहे निवासियों से अपील करते हुए कहा कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अतः आप सभी लोग प्रशासन द्वारा चिन्हित की गई सुरक्षित जगह पर पहुंच जाएं इसके लिए नाव का भी प्रबंध किया गया है।
वहां पर खाना पानी दवा आदि की पूरी व्यवस्था की गई है। सभी लोग वहां पर जल्द से जल्द जरूरी सामान लेकर पहुंचे। उन्होंने बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हुए मकानों का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने  उप जिला अधिकारी  को निर्देश दिये कि वह बाढ़ से प्रभावित होने वाले घरों की सूची बनाएं एवं ऐसे परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ से प्रभावित सभी गांव वालों को पूरी सहायता दी जाए उनके लिए हर संभव मदद की जाए। बाढ़ की वजह से कोई भी जनहानि नहीं होनी चाहिए।
aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button