औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने पदाधिकारियों का किया स्वागत

अछल्दा मंडल में जिला पंचायत महिला सदस्य प्रत्याशी ने रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष , प्रदेश मंत्री , युवा मोर्चा अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख सहार का भव्य स्वागत किया।

औरैया,अमन यात्रा। अछल्दा मंडल में जिला पंचायत महिला सदस्य प्रत्याशी ने रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, युवा मोर्चा अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख सहार का भव्य स्वागत किया। इस दौरान सम्मानित पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार की नीतियों और रीतियों को बताते हुए आम लोगों को जागरूक किया है.
रविवार को अछल्दा मंडल में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ज्योति दोहरे ने कमल सिंह दोहरे अध्यक्ष जिला पंचायत, नीरज गौतम प्रदेश मंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तर प्रदेश, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोनू सेंगर व ब्लाक प्रमुख सहार रिषी गौर  का अछ्ल्दा में चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत सम्मान किया। स्वागत सम्मान के दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत श्री दोहरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी वर्गों का हित सुरक्षित हैं  इस लिए प्रत्येक वर्ग के लोगों को भाजपा सरकार की नीतियों व नीतियों को देखते हुए अधिकाधिक संख्या में जुड़कर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करना होगा। जिससे सभी लोगों का सम्मान सुरक्षित रह सके। इसी तरह से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तर प्रदेश की नवनामित मंत्री नीरज गौतम ने आम जनमानस को जागरूक करते हुए कहा , कि भाजपा शासनकाल में पूर्व सरकारों की अपेक्षाकृत अपराधों में भारी गिरावट आई है। वहीं प्रदेश में सुशासन का राज्य कायम हुआ है।
www.amanyatralive.com

उत्तर प्रदेश की माननीय योगी सरकार द्वारा समान रूप से सभी वर्गों का हित चिंतन किया जा रहा है , तथा  प्रदेश की उन्नति के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति के लिए अनेकों महत्वाकांक्षी योजनाओं को लागू कर रही है। इसी के चलते समाज के लोगों को आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त मतदान करके पुनः माननीय योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाने की महती आवश्यकता है। समाज के सभी लोग भाजपा का समर्थन करते हुए एक बार पुनः भाजपा सरकार बनवाने का काम करें , जिससे प्रदेश का चौमुखी विकास हो सके। स्वागत सम्मान के दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के अनेकों समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button