हमीरपुर

जिला प्रयोक्ता प्रभार समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न 

जिला प्रयोक्ता प्रभार समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

हमीरपुर,अमन यात्रा। जिला प्रयोक्ता प्रभार समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि तहसीलों के भूलेख कम्प्यूटर में कार्यरत तकनीकी मैनपावर का भुगतान उनकी उपस्थिति के अनुसार नियमानुसार किया जाय।
कहा कि जब तक राजस्व परिषद से कोई नया आदेश नहीं आ जाता है तब तक उनके कार्य के अनुसार नियमित रूप से  मानदेय का भुगतान किया जाए।  उन्होंने कहा कि हमीरपुर तहसील द्वारा भूलेख कंप्यूटर ,यूपीएस, प्रिंटर आदि का नियमानुसार जेम पोर्टल से खरीद कर लिया जाए।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव,अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार यादव,जोइंट मजिस्ट्रेट,एसडीएम सदर संजय कुमार मीना, एसडीएम राठ अशोक कुमार यादव, एसडीएम सरीला अजीत परेश ,एसडीएम मौदहा राजेश कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी दिनेश कुमार, डीआईओ एनआईसी राजेश कुमार मदान ,संबंधित पटल सहायक मौजूद रहे।
aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button