उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा पुरुष / महिला बेरोजगारों के लिए जयंन्ती प्राइवेट आई०टी०आई०, तिगाई में 16 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जिला रोजगार सहायता अधिकारी शशि तिवारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा पुरुष / महिला बेरोजगारों के लिए दिनांक 16/08/2024 स्थान जयंन्ती प्राइवेट आई०टी०आई०, तिगाई रूरा रोड, कानपुर देहात में प्रातः 10:00 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा, जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जिला रोजगार सहायता अधिकारी शशि तिवारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा पुरुष / महिला बेरोजगारों के लिए दिनांक 16/08/2024 स्थान जयंन्ती प्राइवेट आई०टी०आई०, तिगाई रूरा रोड, कानपुर देहात में प्रातः 10:00 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा, जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। जिसमें Maintenance, Production, Quality Engineer इत्यादि पदों हेतु प्रतिभाग कर रही हैं। इस रोजगार मेले में आई०टी०आई०, नान आई०टी०आई० उर्तीण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है।

मेले में आए अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजियन भी किया जायेगा। इस हेतु अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र की छाया प्रति ले आयेगें। नोट-सेवायोजन विभाग द्वारा विकसित नवीन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉय सीकर, नियोजक एवं संस्थान के पंजीयन की व्यवस्था है। जनपद कानपुर देहात के समस्त टेक्निकल/नॉन टेक्निकल शिक्षण संस्थान, स्नातकोत्तर महाविद्यालय अपना पंजीयन ‘इंस्ट्रीटयूट रजिस्ट्रेशन में कराए एव उसमें अध्ययनरत अभ्यर्थी अपना पंजियन “कैम्पस प्लेसमेन्ट में कराये। जनपद के अन्य अभ्यर्थी ‘जॉब सीकर में अपना पंजीयन कराकर सेवायोनज विभाग की कॅरियर काउन्सिलिंग, रोजगार मेला, कॅम्पस प्लेसमेन्ट आदि सेवायों का लाभ उठा सकते है। यह रोजगार मेला पुर्णतः निःशुल्क है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button