कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जो 2014 में आए थे उन्हें 2024 में हटाना है : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 

राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव का माटी में हुआ आगमन संविधान बचाओ रैली को किया संबोधित कार्यक्रम संयोजक पूर्व सांसद राजा रामपाल जी जिला अध्यक्ष अरुण एक कुमार यादव बबलू राजा सहित सभी जिले के पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष पूर्व विधायक एवं नगर पंचायत अकबरपुर के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डन अमर सिंह पाल दान ट्रेलर शानू खान हबीब कुरेशी सभासद जहां सिंह यादव सभासद आदेश यादव सभासद मुन्ना खान सभासद मुस्ताक खान सभासद सहित मंगल यादव सरमन शुक्ला महेंद्र यादव राकेश द्विवेदी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं हजारों हजार की भीड़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष के उद्बोधन को सुना।

Story Highlights
  • भाजपा ने झूठे वादे कर जनमानस को केवल छलने का काम किया : अखिलेश यादव 
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव का माटी में हुआ आगमन संविधान बचाओ रैली को किया संबोधित कार्यक्रम संयोजक पूर्व सांसद राजा रामपाल जी जिला अध्यक्ष अरुण एक कुमार यादव बबलू राजा सहित सभी जिले के पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष पूर्व विधायक एवं नगर पंचायत अकबरपुर के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डन अमर सिंह पाल दान ट्रेलर शानू खान हबीब कुरेशी सभासद जहां सिंह यादव सभासद आदेश यादव सभासद मुन्ना खान सभासद मुस्ताक खान सभासद सहित मंगल यादव सरमन शुक्ला महेंद्र यादव राकेश द्विवेदी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं हजारों हजार की भीड़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष के उद्बोधन को सुना।
अखिलेश यादव की जनसभा में नगर पंचायत अकबरपुर के पूर्व अध्यक्ष जितेन सिंह गुड्डन ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर स्वागत किया । सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जो 2014 में आए थे उन्हें वोट की ताकत से 2024 में भगाने का काम करना है। बुंदेलखंड को विकास का सपना दिखा प्रधानमंत्री ने डिफेंस कॉरिडोर बनाने की बात कही थी।
डिफेंस कॉरिडोर में हवाई जहाज, टैंक व गोला बनाए जाने के लिए कहकर गए थे, लेकिन दस वर्ष बाद भी डिफेंस कॉरिडोर नहीं बना। गोले नहीं तो सुतली बम ही बना देते। वह रविवार को माती मुख्यालय के पास मैदान में आयोजित संविधान बचाओ महारैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में भीड़ देख गदगद अखिलेश ने भाजपा को उखाड़ फेंकने में सहयोग की अपील की।
अखि‍लेश ने कहा कि सपा सरकार में बनाए गए एक्सप्रेसवे की जांच करा रहे थे, जबकि आगरा एक्सप्रेसवे पर सबसे पहले समाजवादियों ने विमान उतारा। कभी झूला झूलना हो तो बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे चले जाना। भाजपा ने वोट लेने के लिए किसानों को नमक और तेल दिया, लेकिन अब बंद कर दिया। चुनाव आने पर फिर से देने लगेंगे। एक्सप्रेसवे पर सांड़ घूम रहे हैं, जिससे प्रतिदिन किसी न किसी की जान जा रही है।
विज्ञापन
महंगाई और बेरोजगारी के कारण जनता कराह रही है। उन्होंने भीड़ से पूछा कि बताओ 10 वर्ष में कितने किसानों की आय दो गुणी हुई तो भीड़ की ओर से जवाब न में आया। कहा कि भाजपा सरकार में नए उद्यम खुले नहीं, बल्कि पुराने भी बंद हो गए। उनकी सरकार ने यहां अमूल प्लांट लगवाया था। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अखिलेश ने कहा कि बाबा साहब के बनाए संविधान का लाभ दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यकों आदि को दिलाने के लिए डा. राम मनोहर लोहिया के बताए रास्ते पर चलकर नेताजी मुलायम सिंह ने कड़ा संघर्ष किया और सत्तासीन होने पर लाभ पहुंचाया। अब फिर से अधिकार छीनने पर नजर है।
विज्ञापन
संविधान को सुरक्षित रखने के लिए फिर कड़े संघर्ष और सूझबूझ की जरूरत आ पड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो भी संघर्ष में शामिल होना चाहते हैं वह लाल टोपी पहनकर मैदान में आ जाएं। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे ज्यादा भू-माफिया इसी पार्टी में हैं।रविवार को संविधान बचाओ, भागीदारी पाओ पीडीए महारैली हुई। रैली में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश व केंद्र सरकार को निशाने पर रखा। कहा कि जो लोग पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्य) के खिलाफ हैं, उन्हें पीडीए की ताहत का एहसास कराना है। अब पीडीए की बात केवल नारे तक नहीं है, पीडीए की जो लड़ाई है वह आगे बढ़ेगी। संविधान के तहत बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने जो संविधान दिया उसके तहत दलित भाइयों को आरक्षण मिला है।
विज्ञापन
मंडल कमीशन से पिछड़ों को आरक्षण मिला है। मगर इस लड़ाई को और आगे बढ़ाना है। इसके लिए जातिगत जनगणना होनी चाहिए। जिसकी जितनी आबादी, उसका उतना अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए। यह लड़ाई बड़ी जरूर है मगर इसमें हमें साथ चाहिए, हम 2024 में इस लड़ाई को जीतेगें। कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर जनता को छला है। किसानाें को न बिजली मिल रही न खाद, किसान पूरी तरह से टूट चुका है। मंहगाई बढ़ी है, बेरोजगार सड़कों पर मारामारा घूम रहा है।
वोट मांगने के समय चना, गेहूं, नमक, तेल का लालच दिखा कर वोट पा लिए। अब वह भी देना बंद कर दिया है। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस लिए होशियार हो जाएं, लोकसभा चुनाव के दौरान लालच में नहीं पड़ना है। संकल्प दिलाया कि जो 14 में आएं हैं उन्हें 24 में वापस भेज देंगे। महारैली को संबोधित करने से पहले अखिलेश ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर, मुलायम सिंह यादव, डॉ. राममनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इससे पहले सपा नेताओं ने अखिलेश का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्वमंत्री भगवती प्रसाद सागर, सुरेंद्र अग्रवाल, सतीश निगम, पूर्व मंत्री इंद्रजीत कोरी, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया आदि मौजूद रहे।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button