कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अन्य जनपदों से आए 3 खंड शिक्षा अधिकारियों को आवंटित हुए ब्लॉक 

बेसिक शिक्षा विभाग के तहत दूसरे जनपदों से स्थानांतरित होकर आए तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लॉक का आवंटन कर दिया गया है, साथ ही एक खंड शिक्षा अधिकारी को जनपद के ही दूसरे विकासखण्ड में स्थानांतरित किया गया है।

Story Highlights
  • एक खंड शिक्षा अधिकारी को दूसरे विकासखंड में किया गया स्थानांतरित

कानपुर देहात, अमन यात्रा : बेसिक शिक्षा विभाग के तहत दूसरे जनपदों से स्थानांतरित होकर आए तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लॉक का आवंटन कर दिया गया है, साथ ही एक खंड शिक्षा अधिकारी को जनपद के ही दूसरे विकासखण्ड में स्थानांतरित किया गया है। संदलपुर ब्लॉक में तैनात बीईओ नसरीन फारुकी को मैथा विकासखंड की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मऊ जनपद से स्थानांतरित होकर आए अजब सिंह को अकबरपुर, शामली से स्थानांतरित होकर आए चंद्रजीत सिंह को संदलपुर एवम हमीरपुर जनपद से स्थानांतरित होकर आए संजय कुमार को मुख्यालय का कार्यभार दिया गया है। अभी तक तीन खंड शिक्षा अधिकारी बीएसए कार्यालय में ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। अब बीएसए ने सभी को ब्लॉक आवंटित कर दिए हैं।

IMG 20220716 WA0005

बीएसए रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि अन्य जनपदों से स्थानांतरित होकर आए तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लॉक का आवंटन कर दिया गया है, साथ ही संदलपुर विकासखंड में कार्यरत बीईओ को मैथा विकासखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवंटित विकासखंड में कार्यभार ग्रहण करते हुए योगदान आख्या अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को दो दिवस के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

AD
Back to top button