कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: 7 महीने से पुलिस के साथ लुकाछिपी खेल रहा 15 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार, शिवली पुलिस को बड़ी कामयाबी

कई थानों में चोरी और छिनैती के आधा दर्जन मामलों में था वांटेड, मुखबिर की सटीक सूचना पर प्रतापपुर खास चौराहे से दबोचा गया

कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात में अपराध पर लगाम लगाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिछले सात महीने से फरार चल रहे ₹15,000 के इनामी शातिर चोर निर्मल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह अपराधी पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था।

पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात के निर्देश पर वांछित अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। थाना शिवली में दर्ज आधा दर्जन चोरी और अन्य मुकदमों में निर्मल यादव पुत्र गजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम भगवन्तपुर, थाना रनियां लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक ने इस शातिर अपराधी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

20 अगस्त 2026 को शिवली थाना प्रभारी अमरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। इसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने ग्राम प्रतापपुर खास चौराहे से आरोपी निर्मल यादव को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधी पर शिवली के अलावा कानपुर नगर के पनकी और सचेण्डी थानों में भी गंभीर धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: इस सफल ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अच्छेलाल पाल, उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह, कांस्टेबल अंकुर अहलावत, रजत तालान, नीलेश चौहान और आलोक कुमार शामिल रहे।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: सरप्लस शिक्षकों की आपत्तियों पर आज से 24 अगस्त तक होगी ऑनलाइन सुनवाई, 25 तक निस्तारण का लक्ष्य


Related Articles

AD
Back to top button