कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला वांछित आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, सट्टी पुलिस ने जहांगीरपुर चौराहे से दबोचा

पीड़िता की बरामदगी और मेडिकल जांच के बाद बढ़ाई गई पॉक्सो एक्ट की धाराएं, कोर्ट में पेश

कानपुर देहात: कानपुर देहात में महिला और बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सट्टी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला 16 अगस्त 2026 का है, जब पीड़िता की मां ने सट्टी थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम महकापुर निवासी आकाश पुत्र चन्द्रपाल उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अपहृत बालिका को सकुशल बरामद किया। इसके बाद पीड़िता के बयानों और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं जोड़ी गईं।

थानाध्यक्ष कालीचरण के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी आकाश (20 वर्ष) को जहांगीरपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामलखन, सिपाही अजय कुमार और विवेक कुमार शामिल रहे। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: 7 महीने से पुलिस के साथ लुकाछिपी खेल रहा 15 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार, शिवली पुलिस को बड़ी कामयाबी


Related Articles

AD
Back to top button