सिकंदरा में नवनियुक्त थाना प्रभारी ने पत्रकारों संग की बैठक,क्षेत्र की समस्याओं पर की चर्चा
बोले अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस

कानपुर देहात। सिकंदरा थाने में नवनियुक्त थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने कार्यभार संभाल लिया है।पूर्व थाना प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी के लाइन हाजिर होने के बाद पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने दिनेश कुमार गौतम को थाने की नई जिम्मेदारी सौंपी है।कार्यभार संभालने के बाद बुधवार को उन्होंने स्थानीय पत्रकारों के साथ बैठक की।बैठक का उद्देश्य पुलिस और पत्रकारों के बीच समन्वय स्थापित करना था।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।उन्होंने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि वे अपने क्षेत्र में होने वाली किसी भी घटना की जानकारी साझा कर सकते हैं।थाना प्रभारी ने कहा कि जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।पुलिस हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहेगी।उन्होंने अपराध नियंत्रण को विशेष महत्त्व देने की बात कही।उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध पनपने नहीं दिया जायेगा साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
थाना प्रभारी ने कहा कि पत्रकार पुलिस प्रशासन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं।वे देश के चौथे स्तंभ के रूप में समाज का प्रत्यक्ष आइना दिखाते हैं।जिससे पुलिस की कमियों और अच्छाइयों का पता चलता है।



