कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शिक्षक संकुल अपने विद्यालय को दिसम्बर 2023 तक बनाएं निपुण : देवेंद्र स्वरूप सचान

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पुखरायां में मैथा अमरौधा व संदलपुर ब्लाक के शिक्षक संकुलों की एक दिवसीय जनपदीय कार्यशाला आयोजित हुई।

अमन यात्रा, पुखरायां : निपुण भारत मिशन के अंतर्गत सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पुखरायां में मैथा अमरौधा व संदलपुर ब्लाक के शिक्षक संकुलों की एक दिवसीय जनपदीय कार्यशाला आयोजित हुई।

SUNIT AD
विज्ञापन
कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए डायट प्राचार्य देवेन्द्र स्वरूप सचान ने कहा कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत दिसंबर 2023 तक शिक्षक संकुल सक्रियता से जुटकर विद्यालयों को निपुण बनाएं। एसआरजी संत कुमार दीक्षित ने मासिक शिक्षक संकुल बैठकों में बेस्ट प्रैक्टिस साझा करने के साथ विद्यालयों के सक्षम, मध्यम व संघर्षशील का वर्गीकरण कर आवश्यकता अनुरूप सहयोग को लेकर प्रेरित किया। जिला समन्वयक सौरभ श्रीवास्तव ने संकुल बैठकों को गुणवत्तापूर्ण संपन्न कराते हुए शिक्षक संकुलों को अपना विद्यालय सबसे पहले निपुण बनाते हुए जनपद में आदर्श प्रस्तुत करने के लिए कहा।
SUSHIL2
एसआरजी अजय कुमार गुप्ता ने निपुण कार्य योजना बनाते हुए दीक्षा ऐप निपुण एप के अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया। एआरपी रवि द्विवेदी ने निपुण टूल किट, एआरपी मनोज शुक्ला ने शिक्षण योजना पर चर्चा की। कार्यशाला का संचालन एसआरजी अनन्त त्रिवेदी ने किया एवं उत्साह वर्धक एवं टीम बिल्डिंग की गतिविधियां कराई। कार्यक्रम का समापन करते हुए वरिष्ठ प्रवक्ता राम सिंह ने कहा कि कार्यशाला में एसआरजी टीम द्वारा दिए गए प्रस्तुतीकरण का विद्यालय स्तर पर अनुपालन कर जल्द से जल्द निपुण विद्यालय हेतु नामांकन प्रस्तुत करें। इस दौरान डायट प्रवक्ता जगदंबा त्रिपाठी, विपिन कुमार शांत मोनिका गुप्ता संतोष कुमार अंशू मोहम्मद इमरान एवं तीन विकासखंड के 156 शिक्षक संकुल उपस्थित रहे। निपुण शपथ के साथ कार्यशाला संपन्न हुई।

Related Articles

AD
Back to top button