झांसीउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजलखनऊ

झांसी लखनऊ इंटरसिटी के यात्रियों के लिए खुशखबरी: 3 जनवरी से शनिवार और रविवार को भी दौड़ेगी ट्रेन

झांसी और लखनऊ के बीच सफर करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है।

झांसी/लखनऊ (Amanyatralive): झांसी और लखनऊ के बीच सफर करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। ट्रेन नंबर 11109/11110 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, जिसे कोहरे और अन्य कारणों से 28 फरवरी तक शनिवार व रविवार को बंद रखने का निर्णय लिया गया था, अब 3 जनवरी 2026 से सप्ताह के सभी दिनों में संचालित होगी। रेलवे ने यात्रियों की भारी परेशानी को देखते हुए शनिवार और रविवार को इसके पुनः संचालन का फैसला किया है।

डीआरएम की पहल पर रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी
राष्ट्रीय रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य शेख मोहम्मद ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से इस ट्रेन का संचालन शनिवार और रविवार को बंद कर दिया गया था। चूंकि यह ट्रेन दैनिक यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए जीवनरेखा मानी जाती है, इसलिए इसके बंद होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की इस समस्या को झांसी डीआरएम (DRM) ने गंभीरता से लिया और रेलवे बोर्ड से मांग की कि जनहित में इस ट्रेन का संचालन प्रतिदिन सुनिश्चित किया जाए। रेलवे बोर्ड ने इस मांग को स्वीकार करते हुए अब 3 जनवरी से सप्ताहांत (शनिवार-रविवार) पर भी ट्रेन चलाने की हरी झंडी दे दी है।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
इस फैसले के बाद अब यात्रियों को शनिवार और रविवार को निजी वाहनों या बसों के महंगे सफर से निजात मिलेगी। शेख मोहम्मद ने बताया कि ट्रेन का संचालन प्रतिदिन होने से व्यापारियों और छात्रों को भी काफी सुविधा होगी। अब यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही झांसी से लखनऊ और लखनऊ से झांसी के बीच फेरे लगाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button