अपना देशउत्तरप्रदेशकानपुर देहात

डिजिटल एजुकेशन समिट 2021 के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी को एकेडमिक लीडरशिप अवार्ड से नवाजा गया

जनपद के लिए बहुत ही गौरवान्वित पल,बताते हुए बहुत ही हर्ष हो रहा है कि हमारे जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे अपने विचारों को प्रस्तुत करने एवम नए आविष्कारों को लागू किए जाने हेतु जानी जाती है।

Story Highlights
  • डिजिटल शिक्षा शिखर सम्मेलन 2021 में 21 देशों के शिक्षा प्रतिभागियों द्वारा किया गया था प्रतिभाग
  • जनपद की मुख्य विकास अधिकारी ने दक्षिण एशियाई उन्नत अनुसंधान और विकास संस्थान (Saiard) के माध्यम से साझा किए थे अपने अनुभव

कानपुर देहात,अमन यात्रा। जनपद के लिए बहुत ही गौरवान्वित पल,बताते हुए बहुत ही हर्ष हो रहा है कि हमारे जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे अपने विचारों को प्रस्तुत करने एवम नए आविष्कारों को लागू किए जाने हेतु जानी जाती है। उसी क्रम में जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे को दक्षिण एशियाई उन्नत अनुसंधान और विकास संस्थान (Saiard) के माध्यम से अपने विचारों को प्रस्तुत करने का प्रस्ताव मिला था, जिसके चलते दक्षिण एशियाई उन्नत अनुसंधान और विकास संस्थान (Saiard) के माध्यम से अपने विचारों को प्रस्तुत करने पर SAIARD ने जनपद की मुख्य विकास अधिकारी को एकेडमिक एक्सीलेंस आवार्ड, सर्टिफिकेट आफ ऑनर एवं सर्टिफिकेट अप्रिसिशन आवार्ड से नवाजा गया है। जनपद कानपुर देहात के लिए यह पल बहुत ही गौरवान्वित कर देने वाला है।

ये भी पढ़े-  जिलाधिकारी जेपी सिंह ने गोल्डन कार्ड, वैक्सीनेशन, कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा, दिये निर्देश

क्या खूब कहा गया है कि-

मंजिल उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती है,

पंख से कुछ नहीं होता हौसले से उड़ान होती है।

photo 10

यह लाइनें बहुत लोगों ने पढ़ी और सुनी होगी, लेकिन जनपद कानपुर देहात की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय  ने इसे खूब ठीक से समझा है और साबित कर दिया है कि हौसले के दम पर आसमां भी हासिल हो सकता है। दृढ़ संकल्प और हौसलों की मिसाल बनी  मुख्य विकास अधिकारी ने यह करके दिखाया है जिनके अथक प्रयासों से जनपद निरंतर सभी मानकों पर खरा उतर रहा है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button