कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डीएफओ ने किया वृक्ष प्रहरी अभियान का शुभारंभ

पौधारोपण के बाद उनकी सुरक्षा व अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए वृक्ष प्रहरी अभियान की शुरुआत की गई है। युवा टीम व वन विभाग की संयुक्त पहल से इस अभियान के तहत आधा सैकड़ा लोगों को वृक्ष वितरित किए गए।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : पौधारोपण के बाद उनकी सुरक्षा व अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए वृक्ष प्रहरी अभियान की शुरुआत की गई है। युवा टीम व वन विभाग की संयुक्त पहल से इस अभियान के तहत आधा सैकड़ा लोगों को वृक्ष वितरित किए गए। डीएफओ ने इन्हें वृक्ष प्रहरी बनने की शपथ दिलाई। ये लोग स्वयं वृक्ष रोपित कर उसकी देखभाल करेंगे। साथ ही दूसरों को भी वृक्षारोपण के लिए जागरूक करेंगे। गुरुवार को अकबरपुर के शहजादपुर में माँ की रसोई में वृक्ष प्रहरी अभियान का प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) एके द्विवेदी ने तुलसी पूजन कर शुभारंभ किया। डीएफओ ने कहा कि एक वृक्ष दस पुत्र के समान है। मानव का जीवन वृक्ष पर ही निर्भर है। ग्लोबल वार्मिंग रोकना है तो पौधारोपण को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है। जिले को हरा भरा बनाने में वृक्ष प्रहरी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। डीएफओ ने उपस्थित लोगों को नीम, आम, अमरूद कटहल, नींबू, जामुन के पौधे वितरित किए। इसके बाद सभी लोगों को इन पौधों के रोपण के पश्चात बड़े होने तक इनकी देखभाल करने और पौधारोपण के लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। आयुष त्रिवेदी और गौरव त्रिपाठी ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पौधारोपण की आवश्यकता एवं महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा और वृक्ष प्रहरी के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी प्रिया तिवारी, लेखाकार लक्ष्मी गुप्ता, गौरव शुक्ला, केशव शुक्ला, अंजली शर्मा, प्रशांत अवस्थी, भुवन दीक्षित, मंजुल शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, विकास शुक्ला, विशाल त्रिपाठी, आदित्य शुक्ला आदि रहे।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button