तहसील नर्वल में 3 जनवरी को होगी जनता दर्शन व जनसुनवाई, राजस्व कार्यों की होगी समीक्षा
तहसील नर्वल में दिनांक 03 जनवरी 2025 को पूर्वान्ह 11:00 बजे जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राजेश कुमार उपजिलाधिकारी कक्ष में जनसुनवाई करेंगे।

कानपुर नगर: तहसील नर्वल में दिनांक 03 जनवरी 2025 को पूर्वान्ह 11:00 बजे जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राजेश कुमार उपजिलाधिकारी कक्ष में जनसुनवाई करेंगे।
जनता दर्शन के दौरान जनसामान्य की समस्याओं को सुना जाएगा और उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न राजस्व कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
इस समीक्षा में अंश निर्धारण, स्वामित्व योजना, फार्मर रजिस्ट्री, आपदा राहत कार्य, विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि आवंटन, और सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जैसे विषय शामिल होंगे।
अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं और जनता को त्वरित व संतोषजनक समाधान प्रदान किया जाए।
यह कार्यक्रम प्रशासन की नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है।



