जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ईश्वर को प्राप्त करने के लिये मन में विश्वास और लगन होनी चाहिए

ईश्वर को प्राप्ति करने के लिये मन में विश्वास और लगन होनी चाहिए। ऐसे भक्तों को निश्चित ही ईश्वर की कृपा प्राप्त होगी। यह बात क्षेत्रीय ग्राम खनुआं में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन की कथा व्यास ने उपस्थित श्रोताओं के समक्ष कही।

जालौन(उरई)। ईश्वर को प्राप्ति करने के लिये मन में विश्वास और लगन होनी चाहिए। ऐसे भक्तों को निश्चित ही ईश्वर की कृपा प्राप्त होगी। यह बात क्षेत्रीय ग्राम खनुआं में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन की कथा व्यास ने उपस्थित श्रोताओं के समक्ष कही।

ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खनुआं में गौड़ बाबा मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में तीसरे दिन कथा व्यास पं. सुदामा प्रसाद तिवारी ने श्रोताओं को ध्रुव और प्रहलाद की कथा श्रवण कराते हुए कहा कि मन में विश्वास और मंजिल तक पहुचने की लगन हो तो मंजिल निश्चित ही प्राप्त होती है। जैसे प्रहलाद को ईश्वर से मिलने की लगन और विश्वास था उनके विश्वास ने ही प्रहलाद को ईश्वर की प्राप्ति करा दी। इतना ही उनके विश्वास को तोडने के लिये तमाम प्रयास किए गए। यहां तक कि उनके पिता भी उनके साथ नहीं थे। लेकिन उनका विश्वास जरा भी नही डगमगाया। प्रहलाद की दृढ़ता और भी पक्की होती गई और ईश्वर के प्रति उनका विश्वास और अटूट हो गया। इसी प्रकार भक्त ध्रुव की लगन इतनी पक्की थी कि ईश्वर को उन्हें दर्शन देने ही पड़े। उन्हें सर्वोच्च स्थान प्रदान किया गया। इस मौके पर पारीक्षित रामू तिवारी, कुलदीप बुधौलिया, मनु गोस्वामी, सुमित तिवारी, डाडू तिवारी, नवीन उदैनिया (दाऊ), नवनीत उदैनिया (बेटू), बबली तिवारी, जीतेंद्र उर्फ लला उदैनिया, बबलू कुशवाहा, केके कुशवाहा, वैदेहीशरण मिश्रा, संजीव तिवारी, ज्ञानसिंह आदि मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button