कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: ईद के अवकाश के चलते अब 23 मार्च को होगा जिला स्तरीय समाधान दिवस

सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा तहसील कार्यालय सिकन्दरा का निरीक्षण किया जाएगा।

कानपुर देहात:  21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर के सार्वजनिक अवकाश के कारण दिनांक 23 मार्च 2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सिकन्दरा में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में किया जाएगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा तहसील कार्यालय सिकन्दरा का निरीक्षण किया जाएगा।

तत्पश्चात अपराह्न 03:30 बजे ग्राम उमरपुर, विकास खण्ड राजपुर, तहसील सिकन्दरा में चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में समस्त जनपद स्तरीय एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम उमरपुर में आयोजित चौपाल में अपने-अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों का विवरण एवं आवश्यक सूचनाओं सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय स्टॉल भी मौके पर लगाए जाएं, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात में थाना समाधान दिवस: पुलिस अधीक्षक ने रनिया में सुनी जनसमस्याएं

Related Articles

AD
Back to top button