कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फिर से फेरबदल

कानपुर देहात जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए शनिवार देर शाम एक बार फिर थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया गया।

बृजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए शनिवार देर शाम एक बार फिर थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया गया।उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश हेतु निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया।थाना प्रभारी शिवली शिवनारायण सिंह को थाना शिवली से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।

वहीं अकबरपुर थाने में तैनात निरीक्षक अपराध देवेंद्र विक्रम सिंह को शिवली थाने का कार्यवाहक थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button