उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने कस्बा गश्त कर कराया सुरक्षा का अहसास

अधीक्षक के निर्देशन में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बुधवार को थाना प्रभारी अमिता वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने बरौर कस्बे में पैदल गश्त कर आमजनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया

Story Highlights
  • बोलीं अराजकता नहीं होगी बर्दाश्त

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बुधवार को थाना प्रभारी अमिता वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने बरौर कस्बे में पैदल गश्त कर आमजनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।इस अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई वहीं अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।बुधवार शाम थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने पुलिस टीम के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।इस दौरान रास्ते से गुजरने वाले संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों की जांच पड़ताल की गई एवं उन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया।आमजनमानस से बातचीत करते हुए थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करें व कानून का पालन करें।इस दौरान कस्बे में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके।थाना प्रभारी ने कहा कि कानून व्यवस्था कायम रखना उनकी प्राथमिकता है।अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अशांति फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।अमन चैन में खलल डालने को पुलिस सीधे जेल का रास्ता दिखाएगी।अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर एस आई रंजीत कुमार,एस आई समर सिंह समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button