कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

थाना प्रभारी ने हमराहियों संग पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया

थाना प्रभारी ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु मंगलवार शाम बरौर कस्बे में हमराहियों संग पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।इस अवसर पर दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों की जांच पड़ताल की गई वहीं कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की बात कही गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। थाना प्रभारी ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु मंगलवार शाम बरौर कस्बे में हमराहियों संग पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।इस अवसर पर दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों की जांच पड़ताल की गई वहीं कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की बात कही गई।

थाना प्रभारी अनिलेश कुमार ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने हेतु मंगलवार शाम हमराहियों संग कस्बा गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।इस दौरान रास्ते से गुजरने वाले संदिग्धों से कड़ी पुंछतांछ कर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया।दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों को रोककर वाहन स्वामियों से उनके कागजात जांचे गए तथा बगैर हेलमेट पहने वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई व सुरक्षा की दृष्टिकोण से उनसे हेलमेट पहनने को कहा गया।मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का सहयोग करें।

इस दौरान कस्बे में संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा सके।कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती से निबटेगी।इस मौके पर एस आई अखिलेश कुमार,हेड कांस्टेबल शोभित सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button